
Today Breaking News: हेलो दोस्तों, नमस्ते! JioTest न्यूज़ के साथ एक बार फिर आपके सामने हैं, 3 अगस्त 2025, रविवार की और ताज़ा खबरें लेकर। देश-दुनिया की हर हलचल को आपके लिए आसान और रोचक अंदाज़ में पेश करते हैं। चलिए, और भी महत्वपूर्ण अपडेट्स देखते हैं!
- भारतीय रेलवे का स्वच्छता अभियान
भारतीय रेलवे ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। 15 अगस्त तक देशभर के रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे की यह पहल स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देगी। स्टेशनों पर सफाई और यात्रियों को जागरूक करने का खास इंतजाम किया गया है। - प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा
बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व पीएम एचडी देवगोड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 48 साल की मेड के साथ रेप का आरोप सिद्ध हुआ। वीडियो और साड़ी के सबूतों ने प्रज्वल को फंसाया। कोर्ट में सजा सुनते ही वो रो पड़े। - राहुल गांधी का चुनावी धांधली का आरोप
राहुल गांधी ने फिर लगाया बड़ा आरोप, कहा कि भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है और मोदी धांधली से पीएम बने। चुनाव आयोग ने जवाब दिया कि राहुल को जून में सबूत देने बुलाया था, पर वो आए नहीं। राहुल का दावा है कि जल्द ही वो धांधली के सबूत पेश करेंगे। - राहुल का अरुण जेटली पर आरोप
राहुल गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पर किसान कानून के विरोध में धमकाने का आरोप लगाया। जेटली के बेटे ने जवाब दिया कि उनके पिता की मौत के एक साल बाद कानून आया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राहुल को धांधली के सबूत चुनाव आयोग को देने चाहिए। - तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट विवाद
बिहार में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। दैनिक भास्कर की जांच में पता चला कि लिस्ट में तेजस्वी का नाम 416वें और उनकी पत्नी राजश्री का नाम 445वें नंबर पर है। बिहार में 65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे। - जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया, जिनमें एक हिट लिस्ट में था। पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी। सेना की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। - अमरनाथ यात्रा समय से पहले बंद
भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से अमरनाथ यात्रा को एक हफ्ते पहले रोक दिया गया। बालटाल और पहलगाम रूट खराब होने से यात्रा 3 अगस्त को बंद की गई। इस साल 4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बरफानी के दर्शन किए। हर हर महादेव! - उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बाढ़ का कहर
उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर लैंडस्लाइड हुआ। जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से एक अफसर और उनके बेटे की मौत। यूपी के प्रयागराज में 1000 से ज्यादा घर बाढ़ में डूबे। प्राकृतिक आपदाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। - भगवान बुद्ध की अस्थियां भारत लौटीं
अमेरिका में एक परिवार भगवान बुद्ध की अस्थियां नीलाम करने वाला था। भारत सरकार ने नीलामी रुकवाकर 127 साल बाद अस्थियां वापस लाईं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर की जीत है। - अमेरिका ने 1700 भारतीयों को डिपोर्ट किया
बीते 7 महीनों में अमेरिका ने 1700 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट किया, जिनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि 5 साल में 5541 भारतीय डिपोर्ट हुए। अवैध प्रवास पर अमेरिका की सख्ती बढ़ी है। - भारतीय अंतरिक्ष यात्री का अनुभव
भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद उन्हें मोबाइल और लैपटॉप भी भारी लगते हैं। ग्रेविटी न होने की वजह से चीजें हवा में तैरती थीं, जिसका असर अभी भी है। - रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट का नोटिस
गुरुग्राम लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने नोटिस जारी किया। ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 7.5 करोड़ की जमीन को 58 करोड़ में बेचने का आरोप है। जांच में नया मोड़ आया है। - पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स की कामयाबी
पंजाब सरकार ने बताया कि सड़क सुरक्षा फोर्स ने 35,000 जिंदगियां बचाईं। हर 30 किमी पर टीमें तैनात हैं, जिससे हादसे कम हुए। स्कूली बच्चों की मौत शून्य रही। भगवंत मान सरकार की यह बड़ी उपलब्धि है। - नया फास्ट टैग सिस्टम
15 अगस्त से नया फास्ट टैग वार्षिक पास सिस्टम लागू होगा। 3000 रुपये में सालभर या 200 यात्राओं तक टोल फ्री रहेगा। नेशनल हाईवे का नियमित इस्तेमाल करने वालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। - बच्चों में काइफोसिस की समस्या
भारी स्कूल बैग और घंटों मोबाइल-कंप्यूटर पर झुकने से बच्चों में काइफोसिस (कूबड़) की बीमारी बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स ने शारीरिक गतिविधि और सही खानपान की सलाह दी। बच्चों की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी होने का खतरा बढ़ा। - झारखंड के नेताओं की तबीयत
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरने से घायल, दिल्ली में भर्ती। पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर हैं। हेमंत सोरेन ने हालचाल लिया, यज्ञ का आयोजन किया गया। - हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं
पुणे में जिम में वर्कआउट के दौरान 37 साल के मिलिंद कुलकर्णी की हार्ट अटैक से मौत। पंजाब में 35 साल के सेना जवान की भी हार्ट अटैक से मृत्यु। वैज्ञानिकों को इन बढ़ती घटनाओं पर रिसर्च की जरूरत। - डाइट सोडा से डायबिटीज का खतरा
ऑस्ट्रेलिया की स्टडी में खुलासा, एक डाइट सोडा भी डायबिटीज का खतरा 38% तक बढ़ा सकता है। मोटापा इसका मुख्य कारण। WHO की रिपोर्ट कहती है कि 70-80% टाइप-2 डायबिटीज के मामले मोटापे से जुड़े हैं। - सुप्रीम कोर्ट की हिमाचल को चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल में पर्यावरण विनाश पर चिंता जताई। बिना वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास से हिमाचल देश के नक्शे से गायब हो सकता है। लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं बढ़ी हैं। - पीएम मोदी का आतंकियों को जवाब
काशी दौरे पर पीएम मोदी ने आतंकियों को चेतावनी दी कि भारत पर हमला करने वाले पाताल लोक में भी नहीं बचेंगे। पहलगाम हमले का बदला पूरा हुआ। किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की।
- अमेरिका के टेरिफ पर भारत का जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को डेड इकॉनमी कहा, लेकिन भारत सरकार ने साफ किया कि अमेरिकी टेरिफ से भारत का रुख नहीं बदलेगा। किसानों और डेयरी उद्योग की रक्षा प्राथमिकता है। भारत ने कहा, हम वही खरीदेंगे जो भारतीय मेहनत से बना हो। - रूस से तेल खरीद पर विवाद
ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद की, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारतीय तेल कंपनियां अभी भी मॉस्को से तेल ले रही हैं। रूस-यूक्रेन तनाव के बीच कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। - भारत-ब्रिटेन FTA का असर
भारत और ब्रिटेन के बीच हालिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अमेरिका के लिए सबक साबित हो रहा है। मिडिल ईस्ट इंडिया रिसर्च की रिपोर्ट कहती है कि भारत का रूस से तेल खरीदना फायदेमंद रहा। भारत ने साफ किया, अमेरिकी दबाव से तेल खरीद नहीं रुकेगी। - रियल एस्टेट मार्केट में सुस्ती
2025 की पहली छमाही में रियल एस्टेट में सुस्ती देखी गई, लेकिन टियर-1 शहरों में मकानों की बिक्री में 9% की बढ़ोतरी हुई। टेक्सटाइल एक्सपोर्ट 37.75 अरब डॉलर के पार पहुंचा, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। - साइबर फ्रॉड का बढ़ता खतरा
2024 में भारत में 22,842 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई। डाटा लेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में यह आंकड़ा 1 लाख करोड़ को पार कर सकता है। लोगों को ऑनलाइन सावधानी बरतने की जरूरत है। - महंगाई पर राहत की खबर
केयर एज रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 6 महीने तक महंगाई कंट्रोल में रहेगी। दाल, सब्जियों और मसालों की कीमतों में कमी आएगी। बढ़ते एक्सपोर्ट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। - Instagram के नए नियम
Instagram ने नियम बदले, अब 1000 से कम फॉलोवर्स वाले यूजर्स लाइव नहीं जा सकेंगे। इस फैसले का प्लेटफॉर्म पर विरोध हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि ये छोटे क्रिएटर्स के लिए नुकसानदायक है। - पेट्रोल-डीजल पर उड़ीसा का सख्त नियम
उड़ीसा सरकार ने पेट्रोल पंपों पर प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल-डीजल देने पर पाबंदी लगा दी। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। पंपों को सख्त चेतावनी दी गई। - साइना नेहवाल की निजी जिंदगी में ट्विस्ट
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति पारूपल्ली कश्यप के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “हम फिर कोशिश कर रहे हैं।” 19 दिन पहले दोनों के अलग होने की खबर थी। फैंस के लिए ये खुशखबरी है। - अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी लापता
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी लापता हो गई। कपल ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फैंस से भी मदद की अपील की गई है। - Vivo V60 स्मार्टफोन लॉन्च
Vivo V60 स्मार्टफोन 12 अगस्त को लॉन्च होगा। यह चीनी S30 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। शुरुआती कीमत 35,000 रुपये हो सकती है। टेक लवर्स में उत्साह देखा जा रहा है। - पंजाब में विदेश जाने का क्रेज कम
पंजाब के युवाओं में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जाने का क्रेज कम हुआ। सख्त नियमों का असर दिखा। 2025 में अब तक सिर्फ 3 लाख पासपोर्ट बने, जो पहले के मुकाबले काफी कम है। - दिल्ली में गरीबों के लिए आवास
दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए 10 लाख आवास की जरूरत बताई। पहले चरण में 500 फ्लैट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना का ऐलान किया। - एआई से नौकरियों पर खतरा
Microsoft की रिपोर्ट में खुलासा, पत्रकार, मॉडल, शिक्षक समेत 40 नौकरियां एआई की वजह से खतरे में हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़ी जॉब्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। - भारतीय वायुसेना को C295 विमान
स्पेन से भारतीय वायुसेना को अंतिम C295 सैन्य विमान मिला। इससे रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी। यह विमान आधुनिक तकनीक से लैस है और सेना की ताकत बढ़ाएगा। - उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण पर शिकंजा
यूपी के धर्मांतरण सिंडिकेंट मामले में ईडी ने चांगुर बाबा, नवीन और नीतू को तलब किया। जमीन बेचने वालों पर भी जांच तेज। लखनऊ में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। - रूस-यूक्रेन जंग में तनाव
यूक्रेन के ड्रोन बमों ने रूस में तबाही मचाई। ऑयल रिफाइनरी और मिलिट्री हवाई पट्टी तबाह, तीन लोगों की मौत। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, अब ताकत दिखाने का वक्त है। - ईरान में ट्रंप के खिलाफ फतवा
ईरान के 2000 मौलवियों ने ट्रंप की हत्या की मांग की। कहा, सुलेमानी की मौत का बदला हर मुसलमान का फर्ज। यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद का कारण बना। - कोलंबिया में अजीब फैसला
कोलंबियाई राष्ट्रपति ने दो पूर्व अश्लील फिल्म स्टार्स को उपमंत्री बनाया। उपराष्ट्रपति ने विरोध जताया, कहा कि इससे सरकार की छवि को नुकसान होगा। - बांग्लादेश का ट्रेड डील में दावा
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने कहा कि भारत ट्रंप से ट्रेड डील में फेल रहा, जबकि बांग्लादेश ने 17% टेरिफ कम कराया। इससे उनकी कपड़ा इंडस्ट्री को फायदा होगा।
- दिल्ली में नया सचिवालय, डिजिटल क्रांति
दिल्ली सरकार सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने के लिए नया सचिवालय बनाएगी। 119 विभाग अब पूरी तरह डिजिटल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में कागज बीते दिनों की बात होगी। डिजिटल प्रक्रिया से कामकाज में तेजी आएगी। - FSSAI का रेस्टोरेंट्स के लिए नया नियम
खाद्य विभाग ने नया आदेश जारी किया। अब देशभर के रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही शिकायत के लिए QR कोड भी उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहक तुरंत फीडबैक दे सकेंगे। - यूपी में स्कूल मर्जर पर विवाद
आम आदमी पार्टी ने यूपी सरकार के स्कूल मर्जर के फैसले का विरोध किया। कहा, एक भी स्कूल बंद नहीं होने देंगे। योगी सरकार से आदेश रद्द करने की मांग की। शिक्षा विभाग ने 31 स्कूलों का विलय रद्द किया। - जोधपुर में रेलवे ट्रैक अपग्रेड
राजस्थान के जालौर में 17 साल पुराना रेलवे ट्रैक बदला जाएगा। इससे जोधपुर तक 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की योजना है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - बिहार के सैंड आर्टिस्ट की उपलब्धि
बिहार के मधुरेंद्र ने रेत पर बनाई खूबसूरत कलाकृतियों से लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई। उनकी रेत कला ने देश का नाम रोशन किया। गर्व की बात है - दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स छूट
दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई। MCD ने ये राहत उन लोगों के लिए दी जो टैक्स जमा करने में देरी कर रहे थे। जल्दी टैक्स भरें, छूट का फायदा उठाएं। - पतंजलि और एम्स का सहयोग
स्वामी रामदेव ने ऐलान किया कि पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय, एम्स, टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट और सर गंगाराम अस्पताल मिलकर काम करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में ये बड़ा कदम है। - मध्य प्रदेश में सिहोर का कायाकल्प
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सिहोर शहर के लिए 2000 करोड़ के निवेश की घोषणा की। इससे शहर की सूरत बदलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। - सिंग्रेनी कोलियरीज की पर्यावरण पहल
सिंग्रेनी कोलियरीज के चेयरमैन ने 2000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल कायम की। कंपनी ने हरित भारत के लिए ये कदम उठाया है। - इसरो का होप मिशन
इसरो का हाई अल्टीट्यूड एनालॉग मिशन (होप) लद्दाख में शुरू होगा। 10 दिन का ये मिशन मंगल जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण देगा। फिजिकल और मेंटल रिस्पॉन्स की जांच होगी। - झारखंड में OBC आरक्षण की मांग
झारखंड कांग्रेस 6 अगस्त को राजभवन के सामने प्रदर्शन करेगी। OBC को 27% आरक्षण देने की मांग को लेकर ये विरोध होगा। सियासी हलचल तेज। - मध्य प्रदेश में वित्तीय गड़बड़ी
मध्य प्रदेश की पंचायतों में 250 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी उजागर हुई। लोकल ऑडिट में खुलासा हुआ, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है। - जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप नीति
जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्टार्टअप नीति 2024-27 के तहत आवेदन मांगे। 13 अगस्त तक बिजनेस आइडिया वाले उद्यमी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार फंड देगी। - जम्मू-कश्मीर स्वच्छता में अव्वल
जम्मू-कश्मीर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य। कमिश्नर देंश यादव ने कहा, टॉप-3 में जगह बनाने की पूरी तैयारी है। - ऑटोमोबाइल सेल्स में उछाल
Mahindra की बिक्री में 26% की बढ़ोतरी। Maruti Suzuki और Toyota की गाड़ियों की बिक्री भी बढ़ी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी का माहौल है। - मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर का दावा
मालेगांव ब्लास्ट केस में प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि उन पर पीएम मोदी और मोहन भागवत का नाम लेने का दबाव था। इस खुलासे से सियासी विवाद बढ़ सकता है। - फरीदाबाद के सरपंचों को सम्मान
15 अगस्त को पीएम मोदी फरीदाबाद के चार सरपंचों को सम्मानित करेंगे। स्वच्छता और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए ये सम्मान मिलेगा। - चीन में रोबोट को पीएचडी
चीन ने टेक्नोलॉजी में कमाल किया। पहली बार एक रोबोट को पीएचडी में दाखिला मिला। ये रोबोट स्टूडेंट्स की तरह पढ़ाई करेगा। तकनीक का नया युग शुरू - राष्ट्रपति का बिहार दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 अगस्त को बिहार के भागलपुर जाएंगी। टीएमबीयू और विक्रमशिला विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। - उड़ीसा में मिड-डे मील में लापरवाही
उड़ीसा के सललपुर में मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 60 से ज्यादा छात्रों की तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में भर्ती, विधायक ने जांच की मांग की।
मौसम अपडेट (जारी)
मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगस्त-सितंबर में भारी बारिश का दौर रहेगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, और हिमाचल में अलर्ट। छत्तीसगढ़, राजस्थान, और मध्य प्रदेश में भी बारिश का कहर। अपने जिले की बारिश की स्थिति कमेंट में बताएं।
अंत में
दोस्तों, ये थीं आज की और ताज़ा खबरें। कमेंट में बताएं कि अमेरिका ने भारत पर कितने % टेरिफ लगाने का ऐलान किया? जय हिंद, वंदे मातरम!