Apple ने आखिरकार iOS 26 Beta 4 वर्जन रोल आउट कर दिया है और यूज़र्स के बीच इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासकर Beta 3 की तुलना में इसमें कितने सुधार हुए हैं, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं, और नए फीचर्स क्या जोड़े गए हैं – इन सभी पर हम इस आर्टिकल में डिटेल में बात करेंगे।

अपडेट का साइज और बिल्ड नंबर iOS 26 Beta 4
मेरे iPhone 16 में इस अपडेट iOS 26 Beta 4 का साइज 6.32GB रहा, जो कि काफी बड़ा है। यह तब भी है जब डिवाइस पहले से iOS 26 Beta 3 पर चल रहा था। कुछ यूज़र्स को इससे कम साइज का अपडेट दिखा है, इसलिए यह डिवाइस के हिसाब से वेरि कर सकता है।
- पुराना बिल्ड नंबर: 23A5287G
- नया बिल्ड नंबर: 23A5297I
- मॉडम फर्मवेयर: पहले 2.03.00 था, अब 2.04.00 हो गया है।
स्टोरेज में भी बड़ा फर्क देखने को मिला। अपडेट से पहले फ्री स्टोरेज 36.77GB थी, अपडेट के बाद यह बढ़कर 47.13GB हो गई। इसका कारण है कि सिस्टम डेटा अपडेट के बाद काफी हद तक क्लियर हो जाता है। हालांकि यह परमानेंट नहीं है क्योंकि कुछ दिनों में सिस्टम डेटा फिर से बढ़ने लगता है।
नए फीचर्स और बदलाव
🔹 1. लॉक स्क्रीन की रीडेबिलिटी में सुधार
अब लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशंस पढ़ना काफी आसान हो गया है। जैसे ही नोटिफिकेशंस स्लाइड होती हैं, वॉलपेपर ऑटोमेटिकली डिम हो जाता है और टेक्स्ट ज्यादा क्लियर नजर आता है। यह बदलाव खासकर Liquid Glass Design के साथ बेहद स्मूथ लगता है।
🔹 2. नया डायनेमिक वॉलपेपर
Apple ने iOS 26 Beta 4 में डायनेमिक वॉलपेपर का नया कॉन्सेप्ट जोड़ा है। यह पहले से मौजूद सभी वॉलपेपर को मिलाकर ऑटोमेटिकली टाइम-टू-टाइम बदलता रहता है। खास बात यह है कि वॉलपेपर मूव करने पर कस्टमाइज और ऐड बटन पर रिफ्लेक्शन भी दिखाई देती है, जो काफी रियलिस्टिक फील देती है।
🔹 3. Liquid Glass Design की वापसी
Beta 3 में हटाए जाने के बाद Liquid Glass Design फिर से वापस आ चुका है। अब App Store, Safari और अन्य ऐप्स में यह ट्रांसपेरेंट लुक देखने को मिलता है। डार्क और लाइट मोड दोनों में यह इफेक्ट काफी अच्छा लगता है। विजेट्स में भी यह डिजाइन अब ज्यादा स्मूथ और रिफाइंड नजर आता है। iOS 26 Beta 4
🔹 4. Notification Summary का नया लुक
समरी नोटिफिकेशंस में अब नई स्प्लैश स्क्रीन दिखाई देती है। न्यूज़ सेक्शन भी वापस आ गया है जिसे Apple ने पहले हटाया था। कई ऐप्स में Temporary Unavailable का जो बग था वह भी काफी हद तक फिक्स हुआ है।
🔹 5. कैमरा ऐप में बदलाव
कैमरा ऐप ओपन करते ही नई स्प्लैश स्क्रीन दिखती है। साथ ही, मोड स्विच करने की डायरेक्शन को बदल दिया गया है। पहले लेफ्ट स्वाइप करने पर राइट के मोड्स आते थे, अब लेफ्ट स्वाइप पर लेफ्ट वाले मोड्स ही आते हैं। यह इंगित करता है कि Apple कैमरा UI को नए सिरे से डिजाइन कर रहा है।
🔹 6. Safari में सुधार
अब अगर वेबसाइट का URL बड़ा है तो वह कट नहीं होता, बल्कि सेंटर बबल एक्सपैंड होकर पूरा नाम दिखाता है। बैकग्राउंड भी अब वॉलपेपर के हिसाब से ब्लर होकर शो होता है, जिससे UI ज्यादा क्लीन लगता है।
🔹 7. Unknown Callers के लिए नए ऑप्शंस
iOS 26 का Ask Reason for Calling फीचर अब दो नए मोड्स के साथ आता है:
- Never: अनसेव्ड नंबर से आने वाली कॉल्स नॉर्मल की तरह रिंग होंगी।
- Silence: अनसेव्ड कॉल्स ऑटोमेटिकली साइलेंट हो जाएंगी और वॉइसमेल में चली जाएंगी।
अब आपके पास टोटल तीन ऑप्शंस हैं: Never, Ask Reason, और Silence।
🔹 8. मैसेजेस ऐप में नए फीचर्स
- टॉप राइट में नया वीडियो कॉल बटन।
- डायरेक्ट फेसटाइम ऑडियो/वीडियो, स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शंस।
- टेक्स्ट ट्रांसलेट करना पहले से आसान – अब सिर्फ प्रेस और होल्ड करने पर ऑप्शन मिल जाता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ
- परफॉर्मेंस: इस बार परफॉर्मेंस निराशाजनक रही। फोन में काफी लैग्स और जिटर्स देखने को मिले। ऐप ओपन-क्लोज, कंट्रोल सेंटर और ऐप लाइब्रेरी में स्मूथनेस की कमी है। बीटा 3 इसके मुकाबले काफी ज्यादा स्टेबल था।
- बैटरी लाइफ: बैटरी परफॉर्मेंस भी बीटा 3 से थोड़ी कमजोर लगी।
- हीटिंग: हीटिंग कंट्रोल में है, यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
- CPU बेंचमार्क: स्कोर लगभग बीटा 3 जैसे ही रहे, सिर्फ मामूली 19–20 का फर्क आया।
क्या आपको अपडेट करना चाहिए?
अगर आपका iPhone प्राइमरी डिवाइस है, तो इस अपडेट iOS 26 Beta 4 को इंस्टॉल करना सही नहीं होगा। परफॉर्मेंस अभी भी स्टेबल नहीं है और डेली यूज़ में परेशानी हो सकती है।
Also See: Why iPhone Battery Health Drops Fast?
अगर आपके पास सेकेंडरी डिवाइस है और आप नए फीचर्स टेस्ट करना चाहते हैं, खासकर Liquid Glass Design, तो आप इसे ट्राय कर सकते हैं।
फाइनल वर्डिक्ट
- ✅ नए फीचर्स और विजुअल बदलाव अच्छे हैं, खासकर लॉक स्क्रीन रीडेबिलिटी और डायनेमिक वॉलपेपर।
- ✅ Liquid Glass Design की वापसी iOS 26 को और प्रीमियम फील देती है।
- ❌ लेकिन परफॉर्मेंस, स्मूथनेस और बैटरी में गिरावट इसे कमजोर बना देती है।
मेरे हिसाब से अभी इंतजार करना बेहतर होगा जब तक Apple iOS 26 Beta 5 या पब्लिक वर्जन रिलीज़ नहीं करता।
क्या आपने iOS 26 Beta 4 इंस्टॉल किया है? आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा, खासकर Beta 3 के मुकाबले? कमेंट में जरूर बताएं।